Bharat jodo naya yatra update news : 2 दिन ब्रेक के बाद फिर से राहुल की न्याय यात्रा प्रारम्भ

Bharat jodo naya yatra update news : 2 दिन ब्रेक के बाद फिर से राहुल की न्याय यात्रा प्रारम्भ

Bharat jodo naya yatra update news

रायगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विराम के बाद आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से शुरू हो गई। रविवार को राहुल गाँधी दिल्ली से रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर 11 फरवरी को सुबह 10 बजे गांधी प्रतिमा चौक रायगढ़ से आरंभ यात्रा की शुरुआत होगी।

उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रहेंगे। इनके अलावा कन्हैया कुमार के भी यात्रा में शामिल होने की संभावना है।न्याय यात्रा 8 फ़रवरी को ओडिसा से छत्तीसगढ़ में पहुंची थी। जहाँ फिर दो दिनों के लिए यात्रा को विराम दिया गया था।

Bharat jodo naya yatra update news

न्याय यात्रा रायगढ़ के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा, कांग्रेस भवन स्टेशन चौक, अतिथि होटल नटवर स्कूल, सरस्वती प्रतिमा चौक, शक्तिगुड़ी चौक, घड़ी चौक, गौशाला पारा चौक, पुलिश लाइन, केवड़ा बाड़ी चौक सभा, कार्मल स्कूल, चोढा,बोतल्दा,पलगढा होते हुए यात्रा सक्ती की ओर जायेगी।

भैसमा के शासकीय महाविद्यालय में रात्रि विश्राम की होगा। 12 फ़रवरी की सुबह कोरबा जिले के सीतामढ़ी चौक से पदयात्रा शुरू होगी। 13 फ़रवरी को सरगुजा जिले के उदयपुर ( रायगढ़ बस स्टैंड चौक ) से पदयात्रा का आरंभ किया जायेगा और बलरामपुर जिले में रात्रि विश्राम।

Bharat jodo naya yatra update news

14 फ़रवरी को बलरामपुर के सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारम्भ होगा जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा जिला बलरामपुर के रामानुजगंज में होगा। जहां छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान करेंगे।

न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के रायगढ़, सक्ती, कोरबा, कटघोरा, अंबिकापुर, रामानुजगंज तक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत की तैयारियां प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेताओं निगरानी में की गयी है। पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी है।

Bharat jodo naya yatra update news

यह यात्रा लोकसभा चुनाव के पहले हो रही है। यात्रा छत्तीसगढ़ की 4 लोकसभा रायगढ़, कोरबा, जांजगीर और सरगुजा से गुजरेगी। इन चार लोकसभा में एक ही सीट (कोरबा ) कांग्रेस के पास है।

पार्टी की कोशिश है की इन चारों सीटों पर चुनाव से पहले कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार किया जा सके। छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें है। इनमें से 2 सीट ही कांग्रेस के पास है, बाकि की 9 सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है। इस बार कांग्रेस को भरोसा है की राहुल गाँधी की इस न्याय यात्रा से बेहद असर पड़ेगा।

 

 

 

National News and Politics राज्य खबर