DSP Sahib Took The Bride On A Bicycle : साइकिल पर अपनी दुल्हनिया ले आए DSP साहब, पेश की सादगी की मिशाल

DSP Sahib Took The Bride On A Bicycle : साइकिल पर अपनी दुल्हनिया ले आए DSP साहब, पेश की सादगी की मिशाल

DSP Sahib Took The Bride On A Bicycle

निवाड़ी। मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर DSP Santosh Patel की शादी इन दिनों चर्चा में है। आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताएंगे जिसने अपनी दुल्हन को देसी स्टाइल साइकिल में बैठ कर विदा कर ले गया।

बड़ा ओहदा मिलने के बाद भी DSP Santosh Patel ने सादगी की मिशाल पेश कर अपनी दुल्हन को कार, बस या ट्रेन से नहीं आए बल्कि साइकल से दुल्हनिया को लेकर अपने घर पहुंचे। साइकल पर नव दंपत्ति का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

DSP Sahib Took The Bride On A Bicycle

सादगी की मिसाल
DSP संतोष पटेल ने अपनी शादी में हिन्दू संस्कृति की परम्परा का बखूबी पालन किया। जहा भारतीय परिधान पहने हुए उन्होंने सिर पर खजूर के पत्तों का मौर पहना था, तो उनकी दुल्हनिया ने भी ठेंठ भारतीय सीधे पल्ले की चुनरी पहन रखी थी। इस अनूठी शादी को देख कर हज़ारों वर्ष पुरानी संस्कृति की याद आती है ।

 

DSP Sahib Took The Bride On A Bicycle

हर किसी का यही ख्वाब होता है कि वह शादी बड़ी ही धूमधाम से करें। उसकी शादी एक अनोखी शादी रहे क्योंकि शादी एक बार होती है बार-बार नहीं। इसी सोच के चलते लोग अपने विवाह में कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं।

यहां तक की दिखावा करने के लिए लोग करोड़ और लाखों रुपए अपनी शादी में खर्च कर देते हैं। लेकिन एक ऐसी अनोखी शादी भी देखने को मिली, जो यादगार हो गई।

 

Breaking News National News and Politics वायरल