Site icon AB News.Press

Pakistan election 2024: पाकिस्तान में चुनाव के दौरान बम धमाका, 5 पुलिस कर्मियों की मौैत, किसे मिलेगी सत्ता?

सौजन्य - गूगल

नेशनल डेस्क. 24 करोड़ आबादी वाले देश पाकिस्तान में मतदान जारी है, इस चुनाव में पाकिस्तान के 12.85 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है, यहां चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए 6 लाख 50 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, क्योंकि वोटिंग से एक दिन पहले धमाका हुआ था जिसमें 30 लोगों की मौत हो चुकी है. वही आज गुरुवार को भी कई पुलिस कर्मियों की मौत हो गई. (Pakistan election 2024)

चुनाव के दौरान 5 पुलिस कर्मीियों की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खैबर प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची इलाके में एक पुलिस पेट्रोलिंग टीम को निशाना बनाया गया, यहां बम धमाका हुआ और गोलीबारी हुई, इसमें 4 पुलिसवाले मारे गए और 2 घायल हैं. इससे पहले टांक रीजन में एक पोलिंग स्टेशन पर फायरिंग में पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी, (Pakistan election 2024) अब तक खैबर में कुल 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है. उधर खैबर में अफगान बॉर्डर के करीब एक पोलिंग बूथ पर तालिबान ने हमला किया, इस दौरान तीन महिला एजेंट्स घायल हो गईं.

ये हो सकते हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री उम्मीदवार

संभावनाएं जताई जा रही हैं कि चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है वहीं, बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को दूसरा स्थान मिल सकता है, पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ इस रेस में तीसरे स्थान पर रह सकती है. (Pakistan election 2024)

पाकिस्तान का चुनावी मैदान सज चुका है, साथ ही प्रधानमंत्री उम्मीदवारों के नामों पर अटकलों का दौर जारी है, फिलहाल, नवाज शरीफ, मरियम नवाज शरीफ, शहबाज शरीफ, इमरान खान और बिलावल भुट्टो जरदारी इस रेस में नजर आ रहे हैं, खास बात है कि पाकिस्तान में चुनाव ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब मुल्क आर्थिक मार से जूझ रहा है. (Pakistan election 2024)

चुनाव में 1 हजार करोड़ खर्च
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए एकसाथ वोटिंग चल रही है, (Pakistan election 2024) मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा, देर रात तक नतीजे सामने आ सकते हैं, चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर 9 फरवरी को नतीजों की घोषणा कर सकता है, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक तंगी के बावजूद पिछले 4 चुनावों की तुलना में इस बार का चुनाव सबसे ज्यादा खर्चीला है, करीब 1 हजार करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं.

Exit mobile version