CG News: 6वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा ‘सिस्टर मर्सी बहुत बुरी-खतरनाक’

CG News: 6वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा ‘सिस्टर मर्सी बहुत बुरी-खतरनाक’

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से खबर है कि 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा का शव पंखे में लटकते मिला है, देर रात की घटना बताई जा रही है, छात्रा के आत्महत्या करने से परिजन सदमे में है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल के टीचरों की प्रताड़ना की वजह से छात्रा ने आत्महत्या की है. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा कार्मेल स्कूल में कक्षा 6वीं में पढ़ती थी, छात्रा की उम्र 12 वर्ष है. मृतक छात्रा का नाम आर्चिशा सिन्हा है पिता आलोक कुमार सिन्हा है.

मृतक के घर के बाहर की फोटो

आत्महत्या के पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा, नोट में अग्रेंजी में छात्रा ने लिखा कि ‘सिस्टर मर्सी बहुत बुरी और डेंजरस है, सिस्टर के द्वारा उसे काफी परेशान किया जा रहा है, उसके पास अब मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है, वो मरकर बदला लेगी स्कूल के टीचर प्रताड़ना करते है और परिजनों को बताने पर स्कूल के टीचर बदला लेते थे’ दर्रीपार मणिपुर थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है, मामले की जांच में पुलिस जुटी है. इस घटना के बाद परिजन में स्कूल टीचरों के खिलाफ आक्रोश है, परिजनों ने स्कूल परिसर के बाहर टायर जलाकर घेराव भी किया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग परिजन कर रहे है. वही इस घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा ने भी स्कूल के बाहर हंगामा किया, छात्रा को प्रताड़ित करने वाले शिक्षक और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

कार्मेल स्कूल के बाहर परिजनों का आक्रोश
पिता आलोक कुमार सिन्हा

पिता आलोक कुमार सिन्हा ने अपने बयान में कहा कि मैं 2 दिन के लिए रायपुर दौरे पर था, बेटी ने मुझे वीडियों कॉल किया था, रायपुर से लौट ही रहा था लेकिन बताया नही कि उसके साथ क्या हुआ, सुसाइड नोट में लिखा कि प्लीज मेरे दोस्तों को पनिसमेंट मत देना, सिस्टर मर्सी और जीवा टार्चर करते है. मुझे डाटते है प्रताड़ित करते है, सभी बच्चों का यही हाल है कार्मेल स्कूल के बच्चों को बचा लिजिए.

Breaking News राज्य खबर