Site icon AB News.Press

Ujjain Crime News : हवश में अंधी हसीना ने आशिक के साथ मिलकर खेला खूनी खेल, पति की हत्या को देने वाली थी हादसे को रूप, फिर….

Ujjain Crime News

उज्जैन। उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए मृतक की शव को ट्रक से कुचल दिया था। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होने पर पुलिस ने हत्या की एंगल से छानबीन शुरू की और पाया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की चाकू मारकर हत्या की बाद में इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए ट्रक से कुचलवा दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने सच्चाई कबूल ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक की लाश नागदा तहसील के अंतर्गत ग्राम बिरियाखेड़ी में शुक्रवार को देर रात एक सड़क के किनारे पाई गई थी। मृतक की शिनाख्त उसके पास से मिले मोबाइल के आधार पर 35 वर्षीय अकबर पुत्र शब्बीर मंसूरी निवासी ग्राम बछौड़ा के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इस मामले को दुर्घटना मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल में भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अकबर की मौत धारदार हथियार से होना बताया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी भी हैरान रहे गए।

Ujjain Crime News

जांच के दौरान मृतक के भाई ने बताया था कि अकबर आरा मशीन पर काम करता था। भाभी नफीजा का महिदपुर रोड निवासी 42 वर्षीय मुश्ताक पुत्र पीर मोहम्मद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के मौत से पहले नफीजा प्रेमी मुश्ताक के साथ में थे। दोनो के मोबाइल कॉल डिटेल में बात करने के प्रमाण भी जांच में पुलिस को मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा। पुलिस ने मुश्ताक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि नफीजा से उसका प्रेम प्रसंग था। और नफीसा के कहने पर ही मुश्ताक ने अकबर के सीने में दो चाकू मारे थे।।

Ujjain Crime News

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में पता चला कि मृतक को चाकू मारा गया था। जब लाश मिली थी उस दौरान पेट पर ट्रक का पहिया चढ़ कर निकला दिखा था। हत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच की तो आया कि मृतक की पत्नी का प्रेम प्रसंग था और उसने प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version