Pakistan News : चुनाव से पहले बड़ा आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत….

Pakistan News : चुनाव से पहले बड़ा आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत….

Pakistan News

Pakistan News : नई दिल्ली: पाकिस्तान में आज सुबह बड़ा आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया. जिसमें 10 पुलिसकर्मियों को मारे जाने की खबर है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर के आज सुबह एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला किया गया.

PM Modi speech : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे PM

Pakistan News :  इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हुई है. पुलिस स्टेशन पर ये हमला चुनाव से तीन दिन पहले हुआ है.

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव के लिए मतदान होना है. फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है.

पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में एक पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में कम से कम दस पुलिसकर्मी मारे गए हैं,

जबकि छह घायल हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक, दरबान तहसील में सुबह 3 बजे आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर भारी संख्या में हथियारों से हमला कर दिया.

पुलिस ने बताया कि घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर चारों तरफ से ग्रेनेड से हमला किया और भारी गोलीबारी की.

कानून प्रवर्तन एजेंसी ने कहा कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकवादी रात के अंधेरे में भाग निकले.पुलिस बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और भाग रहे आतंकवादियों की तलाश के लिए

तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि पुलिस के अनुसार त्वरित प्रतिक्रिया बल अतिरिक्त बल के साथ पहुंच गया है. इस बीच, पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस साल जनवरी में देश में कम से कम 93

आतंकवादी हमले हुए, जिनमें 90 लोग मारे गए और 135 घायल हुए हैं. इसके अलावा, जनवरी 2024 में 15 व्यक्तियों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है.

Breaking News