Site icon AB News.Press

IND won 2nd Test from ENG: अश्विन-बुमराह के 3-3 विकेट से 292 पर सिमटा इंग्लैंड, भारत ने 106 रन से जीता विशाखापट्टनम टेस्ट; ये बना टर्निंग पॉइंट

विशाखापट्टनम।  भारत ने इंग्लैंड को विशाखापट्टनम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 106 रनों से हरा दिया है, भारत ने पहली पारी में 396 रन और दूसरी पारी में 255 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 253 रन बनाए.

टीम दूसरी पारी में 292 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत ने मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. पहले ही मैच का नतीजा आज ही निकलने के पूरे चांस आज लग रहे थे और आज ही नतीजा आ गया है.

IND won 2nd Test from ENG

इंग्लैंड को 399 रन का टारगेट मिला

विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया, इंग्लैंड को 399 रन का टारगेट मिला था, मैच का चौथा दिन था, पहली पारी में इंग्लैंड ने 60 ओवर में 250 रन पूरे किए वही पहली पारी में भारत ने 396 और इंग्लैंड ने 253 रन बनाए, दूसरी पारी में टीम इंडिया 255 रन ही बना सकी थी.

पहली पारी में किसके कितने रन

भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जयसवाल ने 396 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 104 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जैक क्रॉली ने सर्वाधिक 76 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में क्रॉली ने 73 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह ने कमाल दिखाया. उन्होंने मैच में 9 विकेट झटके.

बुमराह के नाम 9 विकेट

बुमराह ने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. वहीं कुलदीप ने कुल 4 विकेट लिए. रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए. इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद और शोएब बशीर ने पहली पारी में तीन-तीन विकेट लिए. वहीं दूसरी पारी में टॉम हार्टली ने 4 विकेट लिए. रेहान ने 3 विकेट लिए. एंडरसन को 2 विकेट मिले.

399 रनों का विशाल स्कोर पड़ा भारी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत 396 रन बनाए थे, इसके बाद इंग्लैंड की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी और 253 रन बनाकर ढेर हो गई, इस तरह भारत को 143 रनों की बढ़त मिली और भारत ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल का शतक शामिल था, ऐसे में इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रनों का विशाल स्कोर मिला, तीसरे दिन के आखिरी सेशन में भारत ने उम्मीद की थी कि कुछ विकेट मिल जाएंगे, लेकिन सिर्फ एक ही सफलता रविचंद्रन अश्विन को मिली, भारतीय फैंस चाहेंगे कि बुमराह पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी विकेट निकालें.

Exit mobile version