IND vs ENG Test Match : इंग्लैंड को 106 रनों से दी मात, भारत की शानदार जीत

IND vs ENG Test Match : इंग्लैंड को 106 रनों से दी मात, भारत की शानदार जीत

IND vs ENG Test Match

IND vs ENG Test Match : दिल्ली : विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच मे भारत ने शानदार जीत दर्ज की भारत ने पहली पारी में 396 रन और दूसरी पारी में 255 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 253 रन बनाए.

IPS officers Transfer Breaking news : छत्तीसगढ़ में 46 IPS अफसरों का तबादला, आईपीएस संतोष कुमार सिंह होंगे रायपुर के नए एसपी

IND vs ENG Test Match : टीम दूसरी पारी में 292 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत ने मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. वहीं मुकेश कुमार, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली.

इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने सबसे बड़ी 73 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा कोई भी इंग्लिश बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके चलते उन्हें मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी.

भारत ने मुकाबले में टॉस जीत जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और पहली पारी में 396 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने सबसे बड़ी 209 रनों की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. हालांकि इसके अलावा को भी भारतीय बैटर बड़ी पार नहीं खेल सका.

फिर पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड 253 रनों पर ही समिट गई. इसके बाद इंडिया ने दूसरी पारी में 255 रन बोर्ड पर लगाकर इंग्लिश टीम को 399 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे वो हासिल नहीं कर सके और हार का सामना करना पड़ा.

स्पोर्ट