Site icon AB News.Press

Story of First Aastha special train: अयोध्या के लिए पहली आस्‍था स्‍पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना, स्टेशन पर गूंजे श्रीराम के जयकारे

Story of First Aastha special train

दुर्ग। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन के लिए दुर्ग से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन (Aastha Special Train) दुर्ग रेलवे स्टेशन से आज रवाना हो गई। इससे छत्तीसगढ़ वासियों में खुशी की लहर है। प्रभु श्री राम के जयकारों से पूरा दुर्ग रेलवे स्टेशन गूंज उठा। स्टेशन के हर कोने पर जंहा नजर डालें वहां राम भक्तों का भारी हुजूम नजर आया। राम भक्तों की टोली में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक शामिल है। दरअसल, आज यानी चार फरवरी को दुर्ग से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है।

कुछ ही देर पहले ही दुर्ग से पहली ट्रेन अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई, अब कुछ देर में ट्रेन राजधानी रायपुर पहुंचने वाली है। आपको बता दें कि हिंदू परिषद की ओर से ये स्पेशल ​ट्रेन चलाई जा रही है।

Story of First Aastha special train

इधर, ट्रेन रवाना होने से पहले लोको पायलट मोहन राव ने आस्था स्पेशल ट्रेन के इंजन को तिलक लगाकर और माला पहनाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दुर्ग से रवाना किया गया।

आस्था स्पेशल ट्रेन में 22 कोच
22 कोच वाली इस ट्रेन में दुर्ग संभाग से राम भक्त रवाना हुए। इस ट्रेन में 20 कोच है, इनमें 18 स्लीपर एवं दो एसएलआर कोच है जो सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं इसके अलावा प्रत्येक कोच में आईआरसीटीसी के द्वारा क्लीनर एवं सुपरविजन के लिए व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए फल पानी की व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version