Chhattisgarh News : विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के ससुर का निधन….

Chhattisgarh News : विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के ससुर का निधन….

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के ससुर शिव शरण सिंह का निधन हो गया है।

PM Modi Today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर….जानें क्या रहेगा खास

Chhattisgarh News : पूरे परिवार में शोक की लहर है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर में दी है।

रमन सिंह ने अपने ट्विटर में लिखा है कि आज मेरे पितातुल्य ससुर जी पूज्यनीय शिव शरण सिंह जी के देहांत से मन व्यथित है।

आदरणीय शिव शरण जी पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती थे, आज अचानक परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य को खोना हृदयविदारक है, प्रभु श्री राम उन्हें श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

बताया जा रहा है कि रमन सिंह के ससुर शिव शरण पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य थे, जिसके कारण वो अस्पताल में भर्ती थे और अचानक उनका निधन हो गया। जिससे पूरे परिवार में शोक है।

Breaking News राज्य खबर