Raipur police action News: थ्रिलर फिल्म के स्टाइल में मांगी फिरौती, पुलिस ने सिखाया सबक, वीडियो भी वायरल

Raipur police action News: थ्रिलर फिल्म के स्टाइल में मांगी फिरौती, पुलिस ने सिखाया सबक, वीडियो भी वायरल

रायपुर. राजधानी रायपुर में अपहरण और नग्न कर थ्रिलर फिल्म की तरह फिरौती मांगने का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में आरोपी एक युवक को बिस्तर में नग्न हालत में बांधकर 50 हजार की मांग कर रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया, आरोपियों को गिरफ्तार कर राजधानी की सड़कों में उनका जुलुस निकाला है।

पूरा मामला गंज थाने क्षेत्र का है, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ये कार्रवाई की है. वीडियो में आरोपी बोल रहा है कि उसे 50 हजार कैसे भी चाहिए, अगर वो नहीं देगा तो उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर देगा, साथ ही जगह के लोकेशन के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी पीड़ित युवक को दे रहा है, वीडियो में पीड़ित काफी डरा हुआ दिख रहा है.

एक रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश रायपुर का पुराना बदमाश है, वह पहले भी गाली-गलौज और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है, युवक को वह और सोनू 22-23 जनवरी को अपने साथ ले गए, तीनों ने बैठकर शराब पी, नशे में धुत होने पर युवक को बंधक बना लिया, आरोपियों ने युवक को नग्न कर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, इसके बाद जमकर पीटा, इस दौरान सोनू वारदात का वीडियो बनाता रहा.

आरोपियों ने युवक से 50 हजार रुपए मांगे और नहीं देने पर गला काट देने की धमकी दी, वीडियो में युवक नग्न हालत में बिस्तर में बैठा दिख रहा है. बता दे कि पुलिस ने दो आरोपी दिनेश सोनी और सोनू नायक का जुलूस निकाला.

राज्य खबर