spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

CG News: लॉकडाउन में जमकर हुई लकड़ी की तस्करी और जानवरों का शिकार, सबसे अधिक कवर्धा मेें

रायपुर. विधानसभा सत्र के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने खुलासा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के समय लकड़ी की तस्करी और जानवरों का शिकार जब लोग घरों में कैद थे तब साल 2021-22 में जंगलों में वन्य प्राणियों का जमकर शिकार और लकड़ियों की तस्करी की गई. प्रदेश में 2021 से 2023 तक 71,408 प्रकरण दर्ज किए गए है, इनमें से 56,374 अपराध दर्ज किए गए है, 486 मामले कोर्ट में पेश किए गए, 14,548 मामले प्रक्रियाधीन है.

सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सवाल का जवाब देते हुए वन मंत्री ने बताया कि लकड़ी की तस्करी और जानवरों का शिकार कवर्धा में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं, कवर्धा में वन अपराधों के प्रकरण की संख्या 8,606 है, वहीं दूसरे नंबर पर कोंडागांव है, यहां पर 5,501 वन अपराधों से संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए हैं, वहीं तीसरे नंबर पर जशपुर है, यहां पर 4,270 वन अपराध से संबंधित मामले दर्ज हुए हैं.

विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में 23,866 वन अपराध के प्रकरण दर्ज किए गए, लकड़ी की तस्करी और जानवरों का शिकार वर्ष 2022 में 22,761 वन अपराध के प्रकरण दर्ज किए गए है, वहीं वर्ष 2023 में 24,761 वन अपराध के प्रकरण दर्ज किए गए है. 5 दिसंबर 2023 को वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया, वन विभाग के अधिकारियों को ‘उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व’ के दल को कालाहांडी क्षेत्र में तेंदुए की खाल की तस्करी होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद उसने ओडिशा के वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर क्षेत्र के एक गांव में दबिश दी और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया, उन्होंने इस दल ने आरोपियों से तेंदुए की खाल बरामद की.

जनवरी 2021 से दिसंबर 2023 तक का आंकड़ा
कांकेर- 2528
नारायणपुर- 644
कोंडागांव- 5501
सरगुजा- 2591
सूरजपुर- 3286
बलरामपुर- 4011
कोरिया- 704
मनेंद्रगढ़- 523
जशपुर- 3844
दुर्ग- 108
बेमेतरा- 20
बालोद- 3328
राजनांदगांव -3504 लकड़ी की तस्करी और जानवरों का शिकार
कवर्धा- 8606
खैरागढ़- 3276
बस्तर- 1733
सुकमा- 301
बीजापुर- 330
दंतेवाड़ा- 352
रायपुर- 11
बलौदा बाजार- 4270
गरियाबंद- 4092
धमतरी- 5091
महासमुंद- 2586
बिलासपुर- 1673
कोरबा- 1174
रायगढ़- 4089
सारंगढ़-बिलाईगढ़ -1293
जांजगीर-चांपा- 102
मुंगेली- 2087 [तस्करी]

[तस्करी]

[तस्करी]

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.